Uncategorizedटॉप न्यूज़दुनिया
एशिया में फिर लौट रहा कोरोना ! सिंगापुर में बिगड़े हालात हुआ कोविड विस्फोट, भारत अलर्ट पर, जारी हुआ चेतावनी।
कोरोना

vl_online_news

एशिया में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं।
सिंगापुर, चीन, हांगकांग और थाईलैंड में केस तेजी से बढ़े हैं। सिंगापुर में हालात चिंताजनक हैं। वायरस इस बार माइल्ड है लेकिन उसका म्यूटेशन और फैलने की रफ्तार खतरे की घंटी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक इम्युनिटी में गिरावट, मौसम में बदलाव और त्योहारों की भीड़ इसकी वजह हैं।
भारत में अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन अलर्ट जारी कर दिया गया है। देशभर में 8,655 हेल्थ यूनिट्स को सतर्क रहने को कहा गया है। विदेशों से आने वालों की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है।
सरकार ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़ से बचने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।
खतरा अभी खत्म नहीं हआ है। सतर्क रहना जरूरी है।