टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश
सावन के पहले दिन CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, जानें प्रदेश वासियों के लिए क्या कामना की
सावन के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। उन्होंने X पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए सभी को श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन मास के पहले दिन गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जल, दूध और ऋतुफल के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया। सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। सीएम योगी के द्वारा रुद्राभिषेक का यह अनुष्ठान हवन के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर सीएम योगी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक श्लोक के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया।